कटिहार: लड़कनिया टोला में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग, एक घर का सारा सामान जलकर हुआ खाक
कटिहार नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 लड़कनिया टोला मोहल्ले में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से एक घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बारे में पीड़ित फारूक और लाडली ने बताया कि जिस समय आग लगी वह लोग घर के बाहर में थे, तभी बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई ,जिसके बाद घर में अफरा तफरी का माहौल हो गया ,आग की लपटें इतनी तेज थी कि सामान जल गया।