कटिहार: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 8 में मच्छरों के आतंक से लोग थे परेशान, शिकायत के बाद मच्छर भगाने के लिए किया गया फॉगिंग
नगर निगम की ओर से मच्छरों की आतंक से निजात दिलाने के लिए लगातार फॉगिंग किया जा रहा है। इसी कड़ी में वार्ड संख्या आठ में नगर निगम की ओर से फॉगिंग किया गया। शाम होते ही मच्छरों के आतंक से लोग काफी परेशान थे। लोगों के द्वारा वार्ड पार्षद से इसकी शिकायत की गई। वार्ड पार्षद के द्वारा नगर निगम को अवगत कराया गया। फॉगिंग हो जाने से मच्छरों के आतंक से निजात मिला।