कटिहार: नगर निगम क्षेत्र के 9 वार्डों में सड़क, नाला व शौचालय निर्माण कार्य का महापौर ने किया शिलान्यास
21 योजनाओं का शिलान्यास नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में किया गया। लगभग 4 करोड़ 83 लाख की राशि से सड़क नाला और शौचालय बनाया जाएगा। जिसका महापौर उषा देवी अग्रवाल, सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिसमें वार्ड नंबर 18, 19, 24, 28, 31, 33, 34, 35 एवं 36 में शिलान्यास किया गया।