कटिहार: समाहरणालय के समक्ष 15 फरवरी को सार्वजनिक शौचालय का किया गया उद्घाटन, लेकिन अब तक नहीं हुआ शुरू
नगर निगम की ओर से समाहरणालय के समक्ष सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था जिसका उद्घाटन महापौर उषा देवी अग्रवाल के द्वारा किया गया। लेकिन उद्घाटन के इतने दिन बीत जाने के बाद भी अब तक शौचालय को शुरू नहीं किया गया जिससे समाहरणालय में किसी काम से आने जाने वाले लोगों को सार्वजनिक शौचालय का लाभ नहीं मिल रहा। शौचालय शुरू करवाने की मांग लोगों ने किया।