कटिहार: फलका में पुलिस को एक लड़की का मिला शव, गला दबाकर की गई है हत्या
फलका में पुलिस को सड़क के किनारे एक लड़की का शव मिला है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इसकी जानकारी मिली थी। लड़की के शव की जांच करने पर पता चला कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई तथा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।