कटिहार: कटिहार नगर निगम क्षेत्र में 21 योजनाओं का महापौर ने किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
नगर निगम कटिहार के द्वारा लगभग 21 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में किया गया।यह सारी योजनाएं लगभग 4 करोड़ 83 लाख की राशि से बनाई जा रही है जिसका आज महापौर उषा देवी अग्रवाल, सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, उपमहापौर मंजूर खान एवं स्थानीय निगम पार्षद गणों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।