🌊 गंडक-गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर वैशाली हाई अलर्ट! 🚨
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने किया क्षेत्र भ्रमण, बाढ़ पूर्व तैयारियों का लिया जायजा।
📍 कोनहारा घाट, हथसारगंज सहित विभिन्न संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
🛶 07 सरकारी + 360 निजी नाव तैयार
🚨 189 खोज एवं बचाव दल
🤿 192 प्रशिक्षित गोताखोर
🦺 127 लाइफ जैकेट एवं 03 महाजाल
⛑️ महनार, राघोपुर, हाजीपुर एवं लालगंज में SDRF तैनात
🏕️ 100 राहत शिविर तैयार
🍲 104 सामुदायिक रसोई चिह्नित
🏥 बोट एंबुलेंस एवं मोबाइल हेल्थ यूनिट सक्रिय
जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करें और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत-बचाव सुनिश्चित करें।
📢 आमजन से अपील: नदी की तेज धारा एवं तटबंधों के अत्यधिक निकट न जाएं। दियारा एवं निचले क्षेत्रों के लोग सतर्क रहें और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहें।
❗ अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।
📞 आपदा नियंत्रण कक्ष: 06224-260233 | 06224-260234
सतर्क वैशाली • सुरक्षित वैशाली 💙
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
#Vaishali #Hajipur #FloodAlert #Gandak #Ganga #DisasterManagement #VaishaliAdministration
56 views | Vaishali, Bihar | Aug 26, 2026