डुमरा: यातायात थाना परिसर में गृहरक्षक जवानों की ब्रीफिंग, सुचारू यातायात व्यवस्था के निर्देश
यातायात थाना परिसर में थानाध्यक्ष, यातायात द्वारा सभी गृहरक्षक जवानों के साथ ब्रीफिंग की गई। इस दौरान वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार उपस्थित जवानों को यातायात संधारण, शहर में सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने तथा जाम की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।