गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने विभिन्न राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समन्वित प्रयासों से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व अधिकारियों के संयुक्त प्रयासों से ही जिले में प्रगति परिलक्षित होगी।