नौगावां सादात: दो बच्चों के पिता ने युवती से प्यार कर बहला-फुसलाकर ले गया, नौगांवा सादात पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
नौगांवा सादात। कोतवाली क्षेत्र में दो बच्चों के पिता पर 22 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगा है। युवती के पिता की तहरीर पर नौगांवा सादात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।