आज दिनांक 05 अगस्त 2026 को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला नियोजन पदाधिकारी, प्राचार्य (आईटीआई), जिला कौशल प्रबंधक, डीएफओ, जिला पशुपालन पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक और जीविका के डीपीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला कौशल विकास योजना (DSDP) के निर्माण तथा मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। डीएम ने स्थानीय उद्योगों एवं प्रतिष्ठानों की मांग के अनुरूप युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण देने और प्रशिक्षित युवाओं के स्थानीय स्तर पर नियोजन को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar