आज दिनांक 05 अगस्त 2026 को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ की अध्यक्षता में सोलर लाइट स्थापना एवं संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान डीएम ने विभिन्न पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सोलर लाइट लगाने की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रिकालीन आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके। डीएम ने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरती जाए और किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
#Gopalganj #SolarLight #RuralDevelopment #DMGopalganj #PanchayatiRaj #GoodGovernance #GopalganjAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar