Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh

*पूर्व मंत्री के गढ़ में भाजपा को मिली करारी शिकस्त, निर्दलीय मुस्ताक चन्दी बने पार्षद* *उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे और भाजपा तीसरे नंबर पर रही* सतना। नगर परिषद नागौद के वार्ड क्रमांक 13 में हुए उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक नागेन्द्र सिंह के गृह विधानसभा क्षेत्र में पार्षद के तौर पर निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद मुस्ताक चन्दी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के प्रत्याशियों को पीछे छोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि वार्ड क्रमांक 13 में कुल 1184 मत पड़े। गुरुवार को मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद मुस्ताक चन्दी को 462 वोट प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सोहराब को 395 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी वंश स्वरूप तिवारी को मात्र 318 वोट प्राप्त हुए और वह तीसरे स्थान पर रहे। *कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही* मुस्ताक चन्दी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी सोहराब को 67 मतों से पराजित कर पार्षद पद पर कब्जा जमाया। वहीं भाजपा की हार को राजनीतिक गलियारों में बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि यह चुनाव क्षेत्र पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक नागेन्द्र सिंह के प्रभाव वाले इलाके में हुआ। *सोहराब का निर्वाचन शून्य होने पर हुआ उप चुनाव* वार्ड क्रमांक 13 में पूर्व में निर्वाचित पार्षद सोहराब का निर्वाचन न्यायालय द्वारा शून्य घोषित होने के बाद यह उपचुनाव कराया गया था। सोहराब ने शपथ पत्र में कई जानकारियां छिपाई थी।उपचुनाव में मतदाताओं ने प्रमुख राजनीतिक दलों के बजाय निर्दलीय प्रत्याशी पर भरोसा जताते हुए उन्हें विजयी बनाया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। विजयी प्रत्याशी मुस्ताक चन्दी के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस परिणाम ने स्थानीय स्तर पर मतदाताओं की स्वतंत्र सोच और दलों से ऊपर उठकर उम्मीदवार के प्रति विश्वास को दर्शाया है। वार्ड 13 के इस परिणाम ने कांग्रेस को दूसरे स्थान पर पहुंचाया, जबकि भाजपा तीसरे स्थान पर खिसक गई। ऐसे में यह नतीजा आगामी स्थानीय चुनावों के लिए भी महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।

MORE NEWS

*जीआरपी सतना की अनूठी पहल*: रेल कर्मियों के लिए विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
*300 से अधिक पुलिस एवं रेल कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श*

सतना। रेल यात्रियों की सुरक्षा, सेवा और संरक्षा में चौबीसों घंटे तत्पर रहने वाले पुलिसकर्मियों एवं रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए गुरुवार को जीआरपी चौकी सतना द्वारा एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं हेल्प कैंप का आयोजन किया गया। रेलवे स्टेशन सतना के प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 स्थित जीआरपी चौकी परिसर के बाहर आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में जीआरपी, आरपीएफ तथा रेल प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर में 300 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।
स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति संवेदनशील पहल
रेलवे एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी अक्सर अनियमित कार्य समय, अत्यधिक जिम्मेदारियों, तनावपूर्ण परिस्थितियों और निरंतर ड्यूटी के कारण स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करते हैं। इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जीआरपी सतना ने यह विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच, रोगों की प्रारंभिक पहचान तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक बनाना था।
*चौकी प्रभारी राजेश राज* के नेतृत्व में सफल आयोजन
शिविर का सफल आयोजन जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश राज के नेतृत्व में स्थानीय समाजसेवी श्याम लाल गुप्ता ‘श्यामू’ एवं अन्य समाजसेवियों के सहयोग से संपन्न हुआ। आयोजन की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं और कर्मचारियों को बिना किसी असुविधा के स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
अत्याधुनिक मशीनों से हुई विभिन्न स्वास्थ्य जांच
शिविर में हंसराज हॉस्पिटल हेल्थ कैंप की अनुभवी चिकित्सक टीम द्वारा आधुनिक एवं अत्याधुनिक मशीनों की सहायता से कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, थायराइड सहित कई गंभीर एवं मौसमी बीमारियों की जांच की गई। चिकित्सकों ने परीक्षण के आधार पर कर्मचारियों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य परामर्श प्रदान करते हुए आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह भी दी।
*विशेषज्ञों ने बताया स्वस्थ जीवन का मंत्र*
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कर्मचारियों को तनावपूर्ण ड्यूटी और व्यस्त दिनचर्या के बीच स्वास्थ्य संतुलन बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, योग एवं समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की आवश्यकता पर बल दिया। चिकित्सकों ने कहा कि छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान कर उनका उपचार किया जाए तो गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती के लिए स्वस्थ कर्मी आवश्यक
चिकित्सकों ने अपने संबोधन में कहा कि रेलवे एवं सुरक्षा बलों के कर्मचारी प्रतिदिन हजारों यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। ऐसे में उनका शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। स्वस्थ कर्मचारी न केवल अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर सकते हैं, बल्कि यात्रियों को भी अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान कर सकते हैं।
*रेल प्रशासन और नागरिकों ने की मुक्तकंठ से सराहना*
जीआरपी सतना की इस जनहितैषी एवं कर्मचारी हितैषी पहल की रेल प्रशासन, रेल यात्रियों तथा स्थानीय नागरिकों ने सराहना की। लोगों का कहना था कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। इससे कार्यक्षमता में वृद्धि होती है और कर्मचारी अधिक ऊर्जा एवं उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर पाते हैं।
विशेषज्ञ चिकित्सा टीम ने प्रदान की सेवाएं
*शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी.के. तिवारी, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्यंत गुप्ता, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुज द्विवेदी, डॉ. दीपक सोई, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सोई, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव एवं डॉ. संदीप कुमार तिवारी* सहित नर्सिंग स्टाफ और सहयोगी कर्मचारियों ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं।
*इनकी रही विशेष उपस्थिति*
कार्यक्रम में आरपीएफ थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह, रेलवे स्टेशन मास्टर ए मतीन, अनुभूति फाउंडेशन से डॉ. डी.के. तिवारी, संजय गुप्ता, बजरंग, पीयूष गुप्ता, ओमप्रकाश केसरवानी, मुकेश अग्रवाल, श्रीनिवास, श्याम लाल गुप्ता (श्यामू), शिव चरण साहू, ममता सूर्यवंशी, गणेश तिवारी, पदमाकर सिंह, रविशंकर पटेल, गौरव सिंह, खुशबू सिंह, सुमन कचेर सहित अनेक समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेवा, संवेदना और स्वास्थ्य जागरूकता का प्रेरक उदाहरण
कार्यक्रम के समापन अवसर पर जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश राज ने सभी चिकित्सकों, समाजसेवियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। यह स्वास्थ्य शिविर सेवा भावना, सामाजिक संवेदनशीलता और स्वास्थ्य जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया, जिसने कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति नई चेतना जगाने का कार्य किया।

*जीआरपी सतना की अनूठी पहल*: रेल कर्मियों के लिए विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित *300 से अधिक पुलिस एवं रेल कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श* सतना। रेल यात्रियों की सुरक्षा, सेवा और संरक्षा में चौबीसों घंटे तत्पर रहने वाले पुलिसकर्मियों एवं रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए गुरुवार को जीआरपी चौकी सतना द्वारा एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं हेल्प कैंप का आयोजन किया गया। रेलवे स्टेशन सतना के प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 स्थित जीआरपी चौकी परिसर के बाहर आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में जीआरपी, आरपीएफ तथा रेल प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर में 300 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति संवेदनशील पहल रेलवे एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी अक्सर अनियमित कार्य समय, अत्यधिक जिम्मेदारियों, तनावपूर्ण परिस्थितियों और निरंतर ड्यूटी के कारण स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करते हैं। इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जीआरपी सतना ने यह विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच, रोगों की प्रारंभिक पहचान तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक बनाना था। *चौकी प्रभारी राजेश राज* के नेतृत्व में सफल आयोजन शिविर का सफल आयोजन जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश राज के नेतृत्व में स्थानीय समाजसेवी श्याम लाल गुप्ता ‘श्यामू’ एवं अन्य समाजसेवियों के सहयोग से संपन्न हुआ। आयोजन की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं और कर्मचारियों को बिना किसी असुविधा के स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। अत्याधुनिक मशीनों से हुई विभिन्न स्वास्थ्य जांच शिविर में हंसराज हॉस्पिटल हेल्थ कैंप की अनुभवी चिकित्सक टीम द्वारा आधुनिक एवं अत्याधुनिक मशीनों की सहायता से कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, थायराइड सहित कई गंभीर एवं मौसमी बीमारियों की जांच की गई। चिकित्सकों ने परीक्षण के आधार पर कर्मचारियों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य परामर्श प्रदान करते हुए आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह भी दी। *विशेषज्ञों ने बताया स्वस्थ जीवन का मंत्र* स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कर्मचारियों को तनावपूर्ण ड्यूटी और व्यस्त दिनचर्या के बीच स्वास्थ्य संतुलन बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, योग एवं समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की आवश्यकता पर बल दिया। चिकित्सकों ने कहा कि छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान कर उनका उपचार किया जाए तो गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती के लिए स्वस्थ कर्मी आवश्यक चिकित्सकों ने अपने संबोधन में कहा कि रेलवे एवं सुरक्षा बलों के कर्मचारी प्रतिदिन हजारों यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। ऐसे में उनका शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। स्वस्थ कर्मचारी न केवल अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर सकते हैं, बल्कि यात्रियों को भी अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान कर सकते हैं। *रेल प्रशासन और नागरिकों ने की मुक्तकंठ से सराहना* जीआरपी सतना की इस जनहितैषी एवं कर्मचारी हितैषी पहल की रेल प्रशासन, रेल यात्रियों तथा स्थानीय नागरिकों ने सराहना की। लोगों का कहना था कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। इससे कार्यक्षमता में वृद्धि होती है और कर्मचारी अधिक ऊर्जा एवं उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर पाते हैं। विशेषज्ञ चिकित्सा टीम ने प्रदान की सेवाएं *शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी.के. तिवारी, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्यंत गुप्ता, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुज द्विवेदी, डॉ. दीपक सोई, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सोई, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव एवं डॉ. संदीप कुमार तिवारी* सहित नर्सिंग स्टाफ और सहयोगी कर्मचारियों ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। *इनकी रही विशेष उपस्थिति* कार्यक्रम में आरपीएफ थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह, रेलवे स्टेशन मास्टर ए मतीन, अनुभूति फाउंडेशन से डॉ. डी.के. तिवारी, संजय गुप्ता, बजरंग, पीयूष गुप्ता, ओमप्रकाश केसरवानी, मुकेश अग्रवाल, श्रीनिवास, श्याम लाल गुप्ता (श्यामू), शिव चरण साहू, ममता सूर्यवंशी, गणेश तिवारी, पदमाकर सिंह, रविशंकर पटेल, गौरव सिंह, खुशबू सिंह, सुमन कचेर सहित अनेक समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे। सेवा, संवेदना और स्वास्थ्य जागरूकता का प्रेरक उदाहरण कार्यक्रम के समापन अवसर पर जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश राज ने सभी चिकित्सकों, समाजसेवियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। यह स्वास्थ्य शिविर सेवा भावना, सामाजिक संवेदनशीलता और स्वास्थ्य जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया, जिसने कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति नई चेतना जगाने का कार्य किया।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 4, 2026

सतना NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन जारी। सुंदर कांड के जरिये सरकार को दे रहे संदेश।

सतना NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन जारी। सुंदर कांड के जरिये सरकार को दे रहे संदेश।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 4, 2026

*पर्स से 77 हजार पार करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार*
*पन्ना में बैंक के बाहर वारदात की फिराक में खड़ी थी, पूंछताछ में की कई वारदात स्वीकार*
सतना। सिटी कोतवाली पुलिस ने 29 मई को जयस्तंभ चौक स्थित डाकघर में एक महिला के पर्स से 77 हजार रुपए चोरी करने वाली दोनों महिला आरोपियों को पन्ना से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पन्ना में एक बैंक के बाहर वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ी थी। टीआई रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि फरियादिया श्रीमती कंचन अग्रवाल डाकघर में एजेंट है। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 मई की दोपहर वो पैसा जमा करने डाकघर की खिड़की की लाइन में खड़ी थी तभी उनके पर्स को ब्लेड से काट कर किसी ने 77 हजार रुपए चोरी कर लिए। इस पर पुलिस ने डाकघर में लगे सीसीटीवी खंगालने के बाद दो संदिग्ध महिलाओं को चिन्हित किया। तत्परता के साथ लोकल मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। पुलिस की एक टीम महिलाओं की खोजबीन में लगाई गई थी। आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया गया। इस बीच खबर मिली कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही संदिग्ध महिलाएं पन्ना में देखी गई है। सिटी कोतवाली पुलिस की एक टीम तत्काल पन्ना रवाना की गई। लोकल पुलिस के सहयोग से दो महिलाओं को बैंक के बाहर संदिग्ध रूप से खड़ा देखा गया तो उन्हें हिरासत में ले कर पूंछताछ की गई। 
*राजगढ़ जिले की निवासी है*
पुलिस की पूंछताछ में दोनों महिलाएं राजगढ़ जिले की कडिया थाना बोडा की रहने वाली निकली। उन्होंने अपना नाम मंजू सिसोदिया 32 वर्ष एवं अमीका सिसोदिया 45 वर्ष बताया। दोनों ने डाकघर में महिला के पर्स से रुपए पार करने की वारदात कबूल करते हुए सिहोरा, उमरिया, कटनी, टीकमगढ़ और बांदा में भी वारदात करना स्वीकार किया। गुरुवार को आरोपी महिलाओं को सतना लाया गया और न्यायालय में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

*पर्स से 77 हजार पार करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार* *पन्ना में बैंक के बाहर वारदात की फिराक में खड़ी थी, पूंछताछ में की कई वारदात स्वीकार* सतना। सिटी कोतवाली पुलिस ने 29 मई को जयस्तंभ चौक स्थित डाकघर में एक महिला के पर्स से 77 हजार रुपए चोरी करने वाली दोनों महिला आरोपियों को पन्ना से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पन्ना में एक बैंक के बाहर वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ी थी। टीआई रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि फरियादिया श्रीमती कंचन अग्रवाल डाकघर में एजेंट है। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 मई की दोपहर वो पैसा जमा करने डाकघर की खिड़की की लाइन में खड़ी थी तभी उनके पर्स को ब्लेड से काट कर किसी ने 77 हजार रुपए चोरी कर लिए। इस पर पुलिस ने डाकघर में लगे सीसीटीवी खंगालने के बाद दो संदिग्ध महिलाओं को चिन्हित किया। तत्परता के साथ लोकल मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। पुलिस की एक टीम महिलाओं की खोजबीन में लगाई गई थी। आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया गया। इस बीच खबर मिली कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही संदिग्ध महिलाएं पन्ना में देखी गई है। सिटी कोतवाली पुलिस की एक टीम तत्काल पन्ना रवाना की गई। लोकल पुलिस के सहयोग से दो महिलाओं को बैंक के बाहर संदिग्ध रूप से खड़ा देखा गया तो उन्हें हिरासत में ले कर पूंछताछ की गई। *राजगढ़ जिले की निवासी है* पुलिस की पूंछताछ में दोनों महिलाएं राजगढ़ जिले की कडिया थाना बोडा की रहने वाली निकली। उन्होंने अपना नाम मंजू सिसोदिया 32 वर्ष एवं अमीका सिसोदिया 45 वर्ष बताया। दोनों ने डाकघर में महिला के पर्स से रुपए पार करने की वारदात कबूल करते हुए सिहोरा, उमरिया, कटनी, टीकमगढ़ और बांदा में भी वारदात करना स्वीकार किया। गुरुवार को आरोपी महिलाओं को सतना लाया गया और न्यायालय में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 4, 2026