टीकमगढ़: जिले में हीट वेव से 2 की मौत, पारा 45 पार, लोग ले रहे जूस का सहारा, समाज सेवी ने की अपील
टीकमगढ़ जिले में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लू लगने से दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग जूस, ठंडे पेय और छांव का सहारा ले रहे हैं। प्रशासन और डॉक्टरों ने लोगों से दोपहर में घर से बाहर न निकलने