रसूलाबाद: गोपालपुर गडरिया गांव निवासी युवक की जहर खाने से बिगड़ी हालत,चिकित्सकों ने गंभीर हालत में कानपुर किया रेफर
रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के गोपालपुर गडरिया गांव निवासी मलखान सिंह के पुत्र सत्यम कुमार ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।जानकारी होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद ले गए, जहां मौजूद चिकित्सक डॉक्टर सौरभ शाक्य ने गंभीर हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया।