रसूलाबाद: रसूलाबाद पहुंची सतीश पाल की रामराज्य सामाजिक न्याय तिरंगा यात्रा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत
गुरुवार को भाजपा नेता सतीश पाल रामराज्य सामाजिक न्याय तिरंगा यात्रा में दो दर्जन से अधिक वाहनों से अपने समर्थकों के साथ रसूलाबाद पहुंचे।जहां पर वह धर्मगढ़ बाबा मंदिर पर जाकर भोलेनाथ के चरणों में नतमस्तक हुए।उनके समर्थकों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भाजपा नेता सतीश पाल ने कहा कि वह अति पिछड़ों दलितों और गरीब के हितों को में काम करेंगे।