रसूलाबाद: रसूलाबाद क्षेत्र में ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के किसानों से मिलने पहुंचे सपा नेता किसानों को बधाया ढांढस
रसूलाबाद क्षेत्र के एक दर्जन गांवों के किसानों की फ़सल ओलावृष्टि से नष्ट हो गई है। गुरुवार को मौसम खुलने के साथ ही किसानों ने अपने नुक़सान का आकलन किया।इस दौरान सपा नेता पुष्पेन्द्र यादव भी किसानों के साथ उनका दुख दर्द बाँटने पहुँचे। वह कोला, लकुठिया आदि गांव के किसानों से मिले और उनके खेतों में गए। किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की सपा नेता ने बात कही हैं।