रसूलाबाद: मैजू गांव के पास हरे पेड़ों पर लकड़ी माफियाओं ने चलाया आरा,वन विभाग और पुलिस जांच में जुटी
मैजू गांव में तालाब की जमीन पर खड़े पांच नीम के हरे पेड़ गांव के ही रामशंकर व हरिशंकर ने ठेकेदार को बेंच दिए।ठेकेदार ने हरे पेड़ कटवा लिए,इसकी सूचना किसी ग्रामीण ने एसडीएम नीलिमा यादव को दी।उन्होंने तत्काल क्षेत्रीय लेखपाल,पुलिस व वन विभाग के लोगों को भेजा।हरे पेड़ काटने की सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लकड़ी को जब्त कर कार्यवाही शुरू की है।