रसूलाबाद: रसूलाबाद क्षेत्र में हुई तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि, फसलों में हुआ भारी नुकसान
रसूलाबाद तहसील क्षेत्र में बुधवार को भोर पहर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई।जिससे गेहूं ,चना ,सरसों आलू इत्यादि फसलों में भारी नुकसान हुआ है । जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही है। रसूलाबाद उपजिलाधिकारी नीलिमा यादव ने बताया कि ओलावृष्टि से किसानों की फसलों के हुए नुकसान का लेखपाल द्वारा आंकलन करा कर किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।