बटियागढ़: बकायन में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, आबकारी विभाग ने महुआ लाहन नष्ट किया
जिला आबकारी टीम ने बटियागढ़ थाना क्षेत्र के बकायन में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 31 पाव देशी शराब, 15 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की गई.इसके अलावा 350 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर विधिवत् जप्त कर नष्ट किया गया.अवैध शराब की कुल कीमत 39 हजार 600 रुपए है। कुल 5 प्रकरण आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए है।