भोरे: लामीचौर के एक दुकानदार को रास्ते में घेर कर कुछ लोगों ने कि पिटाई प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर के एक दुकानदार को रास्ते में घेर कर कुछ लोगों ने जमकर पीट दिया। उक्त दुकानदार के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें सुमेरी छापर गांव के मनोज सिंह, मनोज शाह और मास्टर सिंह को आरोपित किया गया है। आरोप है कि लामीचौर निवासी अजय कुमार बरनवाल अपनी दुकान से पियरौठा गांव की तरफ जा रहे थे इसी बीच रास्ते में घेर लिया गया।