भोरे: मथौली गांव में जमीन जोतने देने के लिए किसान से मांगी गई 2 लाख की रंगदारी, प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
थाना क्षेत्र के मथौली गांव में जमीन जोतने देने के लिए किसान से दो लाख की रंगदारी मांगी गई। मामले को लेकर किसान ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि सुरेश वर्मा अपने भाई मनोज और सोनू के साथ उसरा टोला नहर के पास अपनी पुश्तैनी जमीन पर सफाई कर रहे थे। इस दौरान इस गांव के बालखिला ठाकुर, बैजनाथ ठाकुर और दुर्गेश ठाकुर लोहे का रड और लाठी के साथ आए।