भोरे: भोरे में 10 वर्षीय बच्चे के साथ दो लोगों ने किया अप्राकृतिक यौनाचार, वीडियो बनाकर फेसबुक पर किया वायरल, प्राथमिकी दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव में दो लोगों ने एक 10 वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार कर उसका वीडियो बनाते हुए फेसबुक पर वायरल कर दिया। इतना ही नहीं उसका वीडियो बनाकर एक माह तक उसे ब्लैकमेल करते रहे। वायरल वीडियो की जानकारी जब परिजनों को मिली तो बच्चे की मां के बयान पर थाने में प्राथमिक ही दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।