तिलहर: गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र में बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल, पूर्व विधायक ने भेजा अस्पताल
दरअसल गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बाइक और साइकिल सवार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान घासाकल्यानपुर गांव के रहने वाले सचिन और बस्ती नगला गांव के रहने वाले संतोष के रूप में हुई है। बता जा रहा है कि दोनों व्यक्ति घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।