तिलहर: नेशनल हाईवे पर पूर्वी तिराहे के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बैलगाड़ी में मारी टक्कर, बैलगाड़ी हुई क्षतिग्रस्त
घटना तिलहर थाना क्षेत्र की नेशनल हाईवे स्थित पूर्वी तिराहे के पास की है। बताया जा रहा है कि चांदपुर गांव के रहने वाले संतराम चीनी मिल से गन्ना तुलवाकर शनिवार सुबह घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नगर के पूर्वी तिराहे के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बैलगाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की बैलगाड़ी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई।