तिलहर: खुदागंज पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में नवादा रोड से दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
दरअसल थाना खुदागंज पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राजेश कुमार और रामगोपाल को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों अभियुक्त खुदागंज थाना क्षेत्र के सिमौरी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने 8 नवंबर को तीन लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था।