शाहजहांपुर: डीएम एवं सीडीओ के निर्देश पर बरतारा स्थित वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को कराया गया योगाभ्यास
शाहजहांपुर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह के निर्देश पर बरतारा स्थित वृद्ध आश्रम में योग सप्ताह के अंतर्गत आज बुजुर्गों को योगाभ्यास कराया गया। वृद्ध आश्रम में यूनानी अधिकारी डॉक्टर सिराज अहमद अंसारी के नेतृत्व में प्रशिक्षक अंकुर दीक्षित एवं अखिलेश मिश्रा के द्वारा अभ्यास का प्रशिक्षण दिया गया।