शाहजहांपुर: RC मिशन के हरदोई बाईपास स्थित हरदोई के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
हरदोई जिले के थाना पिहानी क्षेत्र के उसमानपुर निवासी सनी त्रिवेदी सोमवार को पंजाब में मजदूरी करने जाने का कहकर निकला था। मंगलवार को सनी बेहोशी की हालत में थाना आरसी मिशन के हरदोई बाईपास के पास पड़ा मिला। पुलिस ने उसको अस्पताल भेजा। जहां डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। उसके पास बैग नही मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।