शाहजहांपुर: एसपी के निर्देश पर रोजा थाना पुलिस ने चार पहिया वाहनों में हूटर एवं स्टीकर हटाओ अभियान चलाया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश अनुसार शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर रोज थाना प्रभारी निरीक्षक ने हथौड़ा चौराहे पर चार पहिया वाहनों से होटल हटाने के साथ स्टीकर हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान सात वाहनों के होटल उतरवाए गए साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार लिखे हुए चार वाहनों सहित पुलिस लिखे हुए एक वाहन से स्टीकर हटवाया गया।