शाहजहांपुर: रोजा के हथौड़िया गांव के बाहर खननौत नदी में मिला व्यक्ति का शव, मंगलवार को शव का हो रहा पोस्टमार्टम
थाना रोजा के हथौड़िया गांव के रहने वाला 35 साल का वीरू सोमवार को किसी काम से घर से बाहर निकला था। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नही चल सका ।आज सुबह वीरू का शव गांव से बाहर से निकली खननौत में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने रंजिश से इंकार किया है।