शाहजहांपुर: सदर बाजार के फैक्ट्री स्टेट निवासी बीमार व्यक्ति की दवा खाने के बाद रिएक्शन होने से हुई मौत, हो रहा पोस्टमार्टम
थाना सदर बाजार के फैक्ट्री स्टेट निवासी 56 साल के रामनरेश गिरी ओसीएफ फैक्ट्री के कर्मचारी थे। सोमवार तबियत बिगड़ने पर रामनरेश ने दवा खाई और फिर दवा रिएक्शन कर गई। परिजनों ने उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल से थाने फोन करके जानकारी दी गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।