शाहजहांपुर: रोजा के ITI कालोनी निवासी इलाज के दौरान महिला की मौत, मंगलवार को शव का हो रहा पोस्टमार्टम
रोजा के आईटीआई कालोनी निवासी 35 साल की अमलेशा 10 जून को आटो से टिकरी स्थित रिश्तेदार के घर जा रही थीं। सतवां के पास जीप ने आटो को टक्कर मार दी थी। आटो में बैठी अमलेशा गंभीर रूप से घायल हो गई थी ।उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान अमलेशा की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।