रफीगंज: चरकावा के पास 50 वर्षीय घायल व्यक्ति को डायल 112 पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
रफीगंज के चरकावा के पास एक घायल अवस्था में 50 वर्षीय व्यक्ति पड़ा हुआ था। जिसे डायल 112 पुलिस ने रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टर ने गुरुवार को बताया कि सर एवं पैर में चोट लगी थी। जिसके वजह से वह बेहोशी अवस्था में पड़ा हुआ था । ईलाज के बाद स्थिति ठीक बताया जा रहा है।