रफीगंज: रफीगंज के खैरी इंटवां मोड़ पर पहला पेट्रोलियम पंप शुरू, भाजपा विधायक प्रत्याशी ने किया उद्घाटन, किसानों को मिलेगी सुविधा
रफीगंज प्रखंड के कासमा मथुरापुर पथ के खैरी इंटवां मोड़ गुरूवार को पहला भारत पेट्रोलियम पंप का शुभारंभ हो गया। इस पेट्रोल पंप का उद्घाटन गुरुआ विधानसभा के भाजपा विधायक प्रत्याशी डॉ लालजी यादव सहित अन्य ने फीता काट कर उद्घाटन किया। भाजपा विधायक प्रत्याशी डॉ लालजी यादव ने गुरुवार संध्या 5 बजे बताया कि कासमा मथुरापुर पथ में यह पहला पेट्रोल पंप है।