रफीगंज: रफीगंज के पौथू पुलिस ने सोनवर्षा गांव में मारपीट के मामले में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पौथू पुलिस ने मारपीट के मामले में नामजद अभियुक्त सोनबर्षा गांव निवासी चिंटू कुमार यादव एवं सूरज कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। बुधवार रात्रि 9:00 बजे पौथू थाना अध्यक्ष सोमेश्वर नाथ ने बताया कि 19 जून 2025 को सोनवर्षा मोड़ पर मारपीट की घटना में अंकित कुमार घायल हो गया था। घायल अंकित के बयान पर 10 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था।