रफीगंज: रफीगंज ब्लॉक परिसर में पीएनबी ने वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान चलाया
रफीगंज ब्लॉक परिसर में पंजाब नेशनल बैंक रफीगंज एवं कियाखाप द्वारा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान शिविर के माध्यम से आयोजित किया गया। बुधवार संध्या 5 बजे अग्रणी जिला प्रबंधक आनन्द वर्धन ने उपस्थित लोगों के बीच जन-धन खाता में री केवाईसी, प्रधानमंत्री सुरक्षा विमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति विमा, अटल पेंशन योजना सहित अन्य जानकारी दी।