रफीगंज: रफीगंज के कासमा पुलिस ने 70 लीटर शराब के साथ एक बाइक किया ज़ब्त, तस्कर फरार
रफीगंज के कासमा पुलिस ने 70 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया है साथ ही एक बाइक को जप्त किया है। बुधवार रात्रि 8:00 बजे कासमा थाना अध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी किया गया, अंधेरा का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल हो गया पुलिस द्वारा वाहन मालिक के विरुद्ध एवं तस्कर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।