समस्तीपुर: गोरगामा गांव में घर में शराब नहीं रखने दिया तो एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ की गई मारपीट
पटोरी थाना क्षेत्र के गोरगामा गांव के रहने वाले अरविंद ठाकुर ने बताया कि उनके पड़ोसी एक गाड़ी दारू मंगवाकर उनके घर में रखने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने इसका विरोध किया तो पड़ोसी अपने परिवार के साथ मिलकर अरविंद ठाकुर उनके भाई प्रद्युमन ठाकुर पिता राम नौमी ठाकुर को मारपीट कर जख्मी कर दिया है। दो भाई इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे हैं।