समस्तीपुर: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अबू तमीम ने केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की
समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अबू तमीम ने केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने बताया कि बिहार-झारखंड विभाजन के समय ही तत्कालीन केंद्र सरकार दवारा यह आश्वासन दिया गया था कि बिहार को विशेष श्रेणी में रख कर अधिक से अधिक सहायता दी जाएगी ।