समस्तीपुर जिला प्रशासन एवं उत्पाद विभाग के द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरुकता रैली की शुरुआत समाहरणालय से की गई। जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को नशा नहीं करने को लेकर जागरूक किया गया।साथ ही पटेल मैदान में सभी लोगों को शपथ दिलाई गई ।