समस्तीपुर: कल्याणपुर ब्लॉक के सामने सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति हुआ घायल, हायर सेंटर रेफर
कल्याणपुर फॉर्म में कार्यरत कर्मी राम परीक्षण राय ने बताया बख्तियारपुर गांव के रहने वाले विजय सहनी साइकिल से कल्याणपुर फॉर्म आ रहे थे। कल्याणपुर ब्लॉक के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक में टक्कर मार दिया। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।