समस्तीपुर: उत्पाद विभाग और जिला प्रशासन की ओर से शहर में नशा मुक्त भारत जागरूकता रैली निकाली गई
उत्पाद विभाग और जिला प्रशासन की ओर से शहर में नशा मुक्त भारत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व जिला खेल पदाधिकारी आकाश कुमार और उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी कर रहे थे। इस मौके पर उत्पाद विभाग के पुलिस कर्मियों ने शहर के कलेक्ट्रेट, मोहनपुर रोड काशीपुर आदि विभिन्न जगहों पर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों से नशा छोड़ने का आह्वान किया गया।