बटियागढ़: हरदुआ गांव में पैसों के लेनदेन में युवक से मारपीट, घायल को डायल 112 से बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा
मगरोंन थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव में पैसों को लेनदेन को लेकर एक युवक के साथ मारपीट कर दी गई,घटना की सूचना पर डायल 112 की मदद से घायल देवेंद्र अहिरवार निवासी फतेहपुर को इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,अस्पताल पँहुचे घायल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व हरदुआ निवासी व्यक्ति को 15 हजार रुपए दिए थे जहां लेने लिए उसके गांव गए तो मारपीट कर दी गई