धौलपुर: राजाखेड़ा थाना प्रभारी रामखिलाड़ी मीणा बने सीओ, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसपी ने स्टार बैच लगाकर दी पदोन्नति की बधाई
धौलपुर राजाखेड़ा थाना प्रभारी रामखिलाड़ी मीणा का पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रमोशन हो गया है। राजस्थान पुलिस सेवा नियम 1954 के तहत गठित विभागीय पदोन्नति समिति की आयोजित बैठक के बाद कुल 41 पुलिस निरीक्षकों को पदोन्नति दी गई है। जिसमें राजाखेड़ा थाने का प्रभार सम्भाल रहे थाना प्रभारी रामखिलाड़ी मीणा को भी प्रमोशन मिला है।