धौलपुर: इंदिरा गांधी स्टेडियम में ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
धौलपुर शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शनिवार को ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान नगर परिषद के पूर्व उप सभापति निशांत सिंह ने कहा कि खेल में हार जीत के अलावा अनुशासन भी अति महत्वपूर्ण है। अनुशासन खेलों की प्रथम कढ़ी होती है,इसलिए प्रत्येक खिलाड़ी को खेल के दौरान न सिर्फ अच्छे खेल का प्रदर्शन करना चाहिएबल्कि बेहतर अनुशासन का भी परिचय देना चाहिए