धौलपुर: अग्रवाल धर्मशाला में शिविर में 80 व्यापारियों को मौके पर ही मिले खाद्य सुरक्षा लाइसेंस
धौलपुर, 10 फरवरी । राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही 100 दिवसीय कार्य योजना के अंतर्गत राज्य आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जयंती लाल मीणा के निर्देशन में आज अग्रवाल धर्मशाला बाड़ी में खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया।