धौलपुर: पिपरोआ गांव में केरोसिन डालकर विवाहिता ने लगाई खुद को आग 90% से अधिक झुलसी गंभीर हालत में कराया अस्पताल भर्ती
सैंपऊ थाना क्षेत्र के पिपरोआ गांव में एक विवाहिता ने खुद पर केरोसिन तेल डालकर आग लगा ली। आग लगने से गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को लेकर स्थानीय लोग जिला अस्पताल पहुंचे। विवाहिता की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।