शाहजहांपुर: शाहजहाँपुर मेडिकल कॉलेज की सूरत बदलेगी: 30 जून तक ट्रामा सेंटर होगा चमकदार, गांवों में लगेंगे QR कोड
शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विकास भवन में बैठक कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के कायाकल्प के कड़े निर्देश दिए हैं। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को 30 जून तक ट्रामा सेंटर और इमरजेंसी का रिनोवेशन कार्य हर हाल में पूरा करने की समय-सीमा दी है। मरीजों की सुविधा के लिए अब गांवों में क्यूआर (QR) कोड लगाए जाएंगे, जिससे लोग घर