लालगंज: सेमरी मगरदा में अज्ञात कारणों से कच्चे मकान में लगी आग, पीड़ित ने बताया करीब ₹4 लाख का नुकसान
लालगंज थाना क्षेत्र के सेमरी मगरदा गांव में मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे एक कच्चे मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे एक परिवार की वर्षों की मेहनत कुछ ही देर में राख हो गई। आग लगने से मकान, अनाज, भूसा, गृहस्थी का सामान जल गया। जबकि डेढ़ वर्ष की बछिया की झूलस कर मौत हो गई। घटना के बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया।