दतिया नगर: दतिया: वृद्ध किसान को नशीला पदार्थ खिला अश्लील वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर ₹14 लाख वसूले, 4 पर केस
दतिया शहर में शुक्रवार को एक सनसनीखेज ब्लैकमेलिंग और ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक वृद्ध किसान और प्रॉपर्टी डीलर को नशीला पदार्थ खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपए की उगाही की गई। पीड़ित सीतासागर निवासी हरीशचंद्र मिश्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, उनकी राजापुर स्थित कृषि भूमि को गांव का ही अरविंद राय जोतता था।